Punjab News: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के हुक्मों पर कार्रवाही करते हुए ग़ैर-कानूनी क्लब किए 39 बस पर्मिट रद्द

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के हुक्मों पर कार्यवाही करते हुए विभाग ने प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा आगे से आगे ग़ैर-कानूनी तौर पर क्लब किए 39 बस पर्मिट रद्द कर दिए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग की हिदायतों के अनुसार बस पर्मिट में पहुँच स्थान से आगे सिर्फ़ एक बार विस्तार लिया जा सकता है परन्तु प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा ग़लत ढंग तरीके अपनाकर इन परमिटों में कई बार आगे से आगे विस्तार लिया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा सिवल रिट्ट पटीशन नंबर 15786 आफ़ 1999 में दिए फ़ैसले अनुसार जिन क्लब पर्मिट-धारकों के रूटों के वृद्धि एक बार से अधिक हुई थी, उनको रद्द करने के हुक्म हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन हुक्मों की पालना करते हुए क्लब किए गए परमिटों को सुनवाई करने के उपरांत रद्द करने के हुक्म किए गए हैं।

राज्य के विभिन्न शहरों के रद्द किए परमिटों में मैसर्ज़ डब्बवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राईवेट लिमटिड बठिंडा के 13 पर्मिट रद्द किए गए हैं जबकि मैसर्ज़ आर्बिट एविएशन प्राईवेट लिमटिड बठिंडा के 12, मैसर्ज जुझार पैसेंजर बस सर्विस प्राईवेट लिमटिड लुधियाना के 7, मैसर्ज़ न्यू दीप मोटरज़ रजि चन्नू (गिद्दड़बाहा) के 2 और मैसर्ज़ न्यू दीप बस सर्विस रजि गिद्दड़बाहा, मैसर्ज़ विकटरी ट्रांसपोर्ट कंपनी रजि मोगा, मैसर्ज़ हरविन्दरा हाईवेज बस सर्विस रजि मोगा, मैसर्ज़ एक्स-सर्विसमैन कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमटिड मोगा और बठिंडा बस कंपनी बठिंडा का एक-एक पर्मिट शामिल है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इन ऑपरेटरों को पत्र भेज कर कहा गया है कि रद्द किए परमिटों को परिवहन विभाग के संबंधित कार्यालयों में जल्द से जल्द जमा करवाया जाए। इसके इलावा समूह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ़्तरों के सचिवों को हिदायत की गई है कि वे अपने दफ़्तर के अधीन बन रहे किसी भी टाईम टेबल में रद्द किए सी.पी. को न विचारें और जिन टाईम टेबलों में ऐसे पर्मिट शामिल हैं, उन टाईम टेबलों से रद्द पर्मिट निकाल दिए जाएं।

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

https://youtu.be/lrlL4jUgxO0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *