डेली संवाद पंजाब। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही इस बारिश से तापमान में भी ज्यादा अंतर नहीं आएगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में बारिश होने की संभावना है। हालाँकि, ये संभावनाएँ 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में हैं। पंजाब के बाकी हिस्से शुष्क रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा दिन का तापमान गुरदासपुर का (32.8 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.8, लुधियाना का 27.8, पटियाला का 30.1,जालंधर का 27.3 व रोपड़ का 27.7, पठानकोट का 30.1, बठिंडा का 28.0, एसबीएस नगर का 28.0, बरनाला का 27.0, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।