Jalandhar News: जालंधर में फिर फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि फायरिंग हुई है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना लांबडा के तहत पड़ते गांव अठौला के पास एक ट्रैक्टर सवार किसान को कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। गोलीबारी से आसपास हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

लांबड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि किसान गुरमीत सिंह गांव कोहला से अठौला को जा रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गुरमीत को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका ऑपरेशन हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस के मुताबित किसान गुरमीत को दो गोलियां लगी हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है तथा घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *