Punjab News: सहायक प्रोफेसर सुसाइड मामला: इकबाल सिंह लालपुरा ने CM मान से बैंस के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 597 शब्द|📅 22 Oct 2023

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: सरहिंद नहर में कूद कर सुसाइड करने वाली सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर के मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कड़ा नोटिस लिया है। आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि मृतक ने सुसाइड नोट में पंजाब सरकार के मंत्री पर दोष लगाया है। जिससे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कार्रवाई करनी चाहिए। इस आत्महत्या से AAP का असली चेहरा सामने आ गया है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने देर रात सोशल मीडिया में लिखा कि मृतका बलविंदर कौर ने सुसाइड नोट में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का नाम लिया, जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पंजाब की बेटी को इंसाफ मिल सके। आपको बता दें कि मृतक बलविंदर कौर आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के विधानसभा क्षेत्र की निवासी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व अक्टूबर 2021 में 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिसंबर में 607 को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। इसमें से 124 ने अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। बाकी 483 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन उनकी नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ काफी संख्या में याचिकाएं अदालत में दायर किए जाने की वजह से हैडक्वार्टर पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए।

Punjab News: सहायक प्रोफेसर सुसाइड मामला: इकबाल सिंह लालपुरा ने CM मान से बैंस के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

पिछले साल 22 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया को रद कर दिया। पंजाब सरकार लेटर पेटेंट अपील (एलपीए) अदालत में एकल बैंच के फैसले के खिलाफ दायर कर दी। इस दौरान शिक्षामंत्री बैंस पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि हाईकोर्ट के फैसले की वजह से पंजाब सरकार सहायक प्रोफेसरों व लाइब्रेरियन को ड्यूटी ज्वाइन नहीं करवा सकती।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जबकि ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित सहायक प्रोफेसर व लाइब्रेरियन ये आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करवाने में कोई भी कानूनी अड़चन नहीं है। पंजाब सरकार उनके मसले को हल करने के लिए गंभीर नहीं है। इसके बाद 31 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के गांव गंभीरपुर में सहायक प्रोफेसर व लाइब्रेरियन ने ड्यूटी ज्वाइन करवाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।

Punjab News: सहायक प्रोफेसर सुसाइड मामला: इकबाल सिंह लालपुरा ने CM मान से बैंस के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

लाइब्रेरियन फ्रंट के बैनर तले राज्य के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर में धरना लगा था, इस धरने में बलविंदर कौर भी शामिल थीं। इसी दौरान बलदिंर कौर ने नहर में छलांग लगा दी। बलविंदर कौर (35) रूपनगर की दशमेश नगर की निवासी थी। ये धरना पिछले दो माह से जारी है। दूसरी तरफ, एसएचओ रूपनगर इंसपेक्टर पवन कुमार के मुताबिक बलविंदर कौर का स्कूटर सरहिंद नहर के पुराने पुल के पास से बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बलविंदर कौर ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें कहा है कि वो डिप्रेशन में है और शिक्षामंत्री उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है। बलविंदर कौर ने लिखा है कि वो तीन दिसंबर 2021 को जब सहायक प्रोफेसर बनी थी, तबसे समस्याओं से जूझ रही हैं।

उधर, रूपनगर के एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि पुलिस ने बलविंदर कौर के पति सुप्रीत सिंह और उसके ससुर भाग सिंह के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बलविंदर कौर के पति सुप्रीत सिंह ने जो सुसाइड नोट सौंपा है, उसमें मंत्री का नाम है। पुलिस सुसाइड नोट को लेकर अगल से जांच कर रही है।

तांत्रिकों से सावधान, महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *