Bishan Singh Passed Away: मुख्यमंत्री द्वारा महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 23 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bishan Singh Passed Away: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध स्पिन्नर बिशन सिंह बेदी के सोमवार को नयी दिल्ली में हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने इस महान स्पिन्नर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा घाटा बताया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने साथी चार स्पिन्नरों के साथ मिलकर की घातक स्पिन्न गेंदबाजी के लिए बेदी को ‘सरदार आफ स्पिन्न’ के नाम के साथ जाना जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बिशन सिंह बेदी का निधन विश्व क्रिकेट में भारतीय स्पिन्नरों के सुनेहरी दौर का अंत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्ध स्पिन्नर को खेल इतिहास में भारतीय क्रिकेट के लिए डाले बेमिसाल योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि बिशन सिंह बेदी के निधन से क्रिकेट के क्षेत्र में एक बड़ा घाटा पड़ा है, जिसकी नज़दीक भविष्य में भरपाई नहीं जा सकेगी। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार, स्नेहियों और सगे-संबंधियों और हज़ारों क्रिकेट प्रेमियों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुये भगवंत सिंह मान ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

https://youtu.be/ow5v3icFJEY
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *