Elon Musk Offer Billion Dollar To Wikipedia: Elon Musk ने विकिपीडिया को 1 बिलियन डॉलर किया ऑफर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Elon Musk Offer Billion Dollar To Wikipedia: एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क आए दिन अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी मामला एक्स हैंडल पर यूजर्स के लिए नए फीचर या नियम से जुड़ा होता है तो कभी मस्क अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी कड़ी में एलन मस्क का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने नए पोस्ट में मस्क विकिपीडिया को एक अरब डॉलर का ऑफर देते नजर आए हैं।

क्यों वायरल हो रहा मस्क का नया पोस्ट

दरअसल, एलन मस्क चाहते हैं कि विकिपीडिया अपना नाम बदल ले। इतना ही नहीं, मस्क ने विकिपीडिया को नए नाम का प्रपोजल भी दिया है। एलन मस्क के लेटेस्ट पोस्ट में वे विकिपीडिया को अपना नाम बदल कर डिकीपीडिया करने की बात कह रहे हैं। ऐसा करने के लिए कंपनी को अरबपति एलन मस्क की ओर से एक अरब डॉलर का ऑफर दिया जा रहा है।

कितने समय के लिए बदलना होगा विकिपीडिया को नाम

विकिपीडिया के लिए एक अरब डॉलर का ऑफर देख एक एक्स हैंडल यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी है। Ed Krassenstein नाम के यूजर ने विकिपीडिया को पैसे मिलने तक नाम बदलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस पर एलन मस्क का नया जवाब सामने आया। मस्क ने कहा है कि वे विकिपीडिया को एक अरब डॉलर देने के लिए तैयार हैं, हालांकि, इसके लिए कंपनी को कम से कम एक साल के लिए अपना नाम डिकीपीडिया करना जरूरी होगा।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

Beware of Tantrik। तांत्रिकों से सावधान, महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला? Daily Samvad

















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *