Punjab News: कबड्डी खिलाड़ियों द्वारा मारे गए हेड कांस्टेबल के परिवार वालों के लिए सीएम मान ने किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 23 Oct 2023

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब के जिला बरनाला शहर में रविवार को देर रात कबड्डी खिलाडियों द्वारा पुलिस मुलाजिम का कत्ल कर दिया गया। यह घटना शहर के 25 एकड़ इलाके की है, जहां रेस्टोरेंट में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई।

इसके बाद जब सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची तो पर रेस्तरां में झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को कार में बैठने के लिए कहा गया और उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। इसके साथ ही आरोपियों ने पुलिस मुलाजिम दर्शन सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसके बाद उनको सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसको लेकर अब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दुःख जताया है उन्होंने ट्वीट कर दर्शन सिंह के परिवार के लिए ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बीती शाम बहुत ही दुखदायी घटना हुई जिसमें पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत हो गई। प्रशासन व पुलिस मुस्तेदी से काम कर रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़ कर सख्त सजा दी जाएगी…

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह जी के परिवार वालों के साथ उन्हें दिल से हमदर्दी…सरकार द्वारा सहायता राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए परिवार को दिए जाएंगे और साथ ही एस.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा भी 1 कोड़ रुपए सहायता राशि अलग से दी जाएगी… बहादर पुलिस कर्मी के जज्बे को वह दिल से सलाम करते हैं।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *