डेली संवाद, लुधियाना। Nagar Nigam Election: पंजाब के पांच नगर निगमों में चुनाव को लेकर सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में है। जालंधर के बाद अब लुधियाना में डीसी ने वोटर सूची को लेकर आदेश जारी किया है। डीसी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक लोग आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी लुधियाना सुरभि मलिक ने बताया कि लुधियाना नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को कोई आपत्ति है, तो वे 31 अक्तूबर 2023 तक इसे दर्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता के मद्देनजर मतदाता सूची के प्रकाशन का प्रारूप पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित हो चुका है, अब मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां 31 अक्टूबर तक दाखिल कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 8 नवंबर तक सुनिश्चित किया जाएगा तथा 10 नवंबर 2023 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि लोग मतदाता सूची के संबंध में अपनी आपत्तियां और दावे संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के पास 31 अक्तूबर 2023 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम क्षेत्र के लिए ईआरओ की सूची सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि एईटीसी-1 वार्ड नंबर 2 से 7 और 11 से 15 के लिए चुनावी पंजीकरण अधिकारी होंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जबकि वार्ड नंबर 16 से 26 के लिए एसडीएम लुधियाना पूर्वी, एसडीएम पायल वार्ड नंबर 27, 31 से 39 और 43 के लिए, सचिव आरटीए वार्ड नंबर 40 से 42 और 44 से 51, एसडीएम जगराओं वार्ड नंबर 30, 52, 74 से 80 और 82, ईओ ग्लाडा वार्ड 01, 86 से 95, एसडीएम रायकोट वार्ड नंबर 8 से 10, 28, 29, 81, 83-85, लुधियाना पश्चिम वार्ड नंबर 63 से 73 के लिए एसडीएम खन्ना लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 53 से 62 के लिए चुनावी पंजीकरण अधिकारी होंगे।