डेली संवाद, नई दिल्ली। Wagh Bakri Tea Owner Death: वाघ बकरी चाय समूह को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि वाघ बकरी (Wagh Bakri) चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का आज निधन हो गया है। आवारा कुत्तों के काटने से वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई (Parag Desai) ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि पिछले सप्ताह उनको ब्रेन हेमरेज हो गया था जिसके बाद उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। लेकिन ईलाज के दौरान बीते कल रविवार को उनकी मौत हो गई। बता दे कि यह हादसा तब हुआ जब उनपर एक स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया था हमले के बाद वह गिर गए थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
गिरने के बाद उनको सिर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां कल उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कंपनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं।”
पराग देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे और ग्रुप की सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे थे। इसके साथ ही वो एक टी टेस्टिंग एक्सपर्ट भी थे। देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे।