Punjab Vigilance: विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में ASI गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 24 Oct 2023

डेली संवाद, पटियाला। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने ASI को 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम रघुवीर सिंह है जोकि पटियाला में ए.एस.आई. के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि ASI रघुवीर सिंह को 6 लाख रुपए रिश्वत लेने और 4 लाख रुपए और मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रघुवीर सिंह को शैंपी सिंह पुत्र परमजीत सिंह की शिकायत पर काबू किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. संबंधित थाने में उसके खिलाफ दर्ज किए एक मामले की जांच में शामिल होने के बदले 10 ला रुपए की मांग कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. 27-04-2023 को पहले ही रिश्वत के 6 लाख रुपए ले चुका है और बाकी 4 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो यूनिट पटियाला ने शिकायत की जांच के बाद पुलिसकर्मी को 6 लाख रुपए रिश्वत लेने और शिकायतकर्ता से बाकी रकम की मांग करने के मामले में आरोपी पाए जाने के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ए.एस. आई. को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/Pddyw-d7au0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *