Punjab Weather Update: घर से निकलने से पहले जान ले मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 24 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: भारत में मौसम बदलना शुरू हो गया है। पंजाब में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव के साथ सर्दी बढ़ गई है। पंजाब में रात में ठंड बढ़ गई है, साथ ही दिन में भी पारा गिरने लगा है।

कल यानी सोमवार को पठानकोट, रोपड़ और नवांशहर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट का तापमान 14.4 डिग्री, नवांशहर का 14.7 डिग्री और रोपड़ का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही जालंधर, होशियारपुर और मोगे का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अशांत पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिससे पंजाब में दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके कारण पंजाब में दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *