Kedar Nath Dham: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, पारा पहुंचा माइनस पार, ठंड बढ़ी, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 24 Oct 2023

रुद्रप्रयाग। Kedar Nath Dham: उत्तराखंड का मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात से कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। यहां जोरदार बर्फबार हुई, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। पुर्ननिर्माण कार्य भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

केदारनाथ धाम में सुबह से ही मौसम बदला हुआ था, दोपहर होते ही मौसम में बदलाव आते ही, बर्फबारी शुरू हो गई और देर शाम तक बर्फबारी जारी है। जिससे केदारनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

केदारनाथ धाम मे मानइस चार डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। बर्फबारी में भी तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे। यात्रियों ने बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फबारी का आनंद भी लिया। वहीं बर्फबारी से धाम में पुर्ननिर्माण कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं।

Kedar Nath Dham: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, पारा पहुंचा माइनस पार, ठंड बढ़ी, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

केदारनाथ धाम के साथ ही तुंगनाथ, मद्दमहेश्वर धाम में भी बर्फबारी हुई, जिससे यहां का तापमान माइनस से नीचे आ गया है। जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

केदारनाथ में तापमान न्यूनतम माईनस चार डिग्री पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम-तीन डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते अब ठिठुरन बढ़ गई है और वहीं अब धाम के कपाट भी जल्द ही बंद हो जाएंगे।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *