डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड भी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली और लखनऊ में कोहरा बढ़ने वाला है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, चक्रवाती तूफान ‘तेज’ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसे लेकर मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे 25 अक्टूबर तक दक्षिण पश्चिम अरब सागर में और 25 अक्टूबर की रात तक पश्चिम मध्य अरब सागर में न जाएं।