Jalandhar News: जालंधर के PPR Mall में चल रहे अवैध ट्रैवल एजैंट के मालिक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ DGP से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 25 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में ठग ट्रैवल एजैंटों पर पुलिस मेहरबान हैं। एक ऐसा ही मामला पीपीआर मार्केट में अवैध रूप से खोले गए ट्रैवल एजैंट के दफ्तर का है। इस ट्रैवल एजैंट का लाइसेंस रद्द हो चुका है, लेकिन पुलिस की मेहरबानी से इसका दफ्तर आज भी खुला है, जहां कभी भी लोग ठगे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक पीपीआर मार्केट में खुले एक ट्रैवल एजैंट का लाइसेंस डीसी ने रद्द कर दिया था। बावजूद इसके इसका दफ्तर आज भी खुला है। इसकी शिकायत डीसी आफिस में की गई थी, जो एंटी फ्राड पुलिस थाने को जांच के लिए भेजी गई है। एंटी फ्रांड पुलिस थाने की पुलिस ने शिकायत को दाखिल खारिज कर दिया।

इसके बाद शिकायत कर्ता ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से एंटी फ्रांड पुलिस थाने के प्रभारी और दो पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि एंटी फ्रांड पुलिस थाने की मिलीभगत से रद्द लाइसेंस पर शहर के कई इलाके में ट्रैवल एजैंटों ने दफ्तर खोल रखा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पीपीआर मार्केट में खुले इस अवैध ट्रैवल एजैंट के मालिक के साथ साथ एंटी फ्रांड पुलिस थाने के तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से शिकायत की गई है। जिससे इन पुलिस अधिकारियों और अवैध रूप से काम कर रहे ट्रैवल एजैंटों पर कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *