Visa Free For India: भारतीयों को अब इस देश में जाने के लिए नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, बिना वीजा जा सकते है घूमने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa Free For India: श्रीलंका ने भारत और छह अन्य देशों के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा (Tourist Visa) जारी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की कैबिनेट ने कर्ज में डूबे देश में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयास में यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह जानकारी विदेश मंत्री अली साबरी ने सांझा की है। उन्होंने कहा कि यह नीति 31 मार्च 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की जाएगी। कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से नि:शुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इन सभी देशों के पर्यटकों को श्रीलंका घूमने के लिए मुफ्त में वीजा मिल सकेगा। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, भारत 30 हजार यात्रियों और 26 प्रतिशत के साथ पहले और चीन आठ हजार यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है। 2019 में ईस्टर संडे ब्लास्ट के बाद श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *