डेली संवाद कनाडा। Shooting In Canada: इस समय की दुखद खबर कनाडा से सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा के ओंटारियो शहर में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी की घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते दिन सोमवार की रात को हुई है। इस घटना में तीन बच्चे सहित पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि दो घरों में सभी मृत पाए गए फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि उन्होंने रात 10.20 बजे उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद टेंक्रेड स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से मृत पाया गया। वहीं लगभग 10 मिनट बाद, पुलिस अधिकारियों ने दूसरी कॉल का जवाब दिया, और एक 45 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से घायल पाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने छह साल के बच्चे और 12 साल के बच्चे के शव भी बरामद किए हैं, उनका दावा है कि उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक 44 वर्षीय व्यक्ति भी मृत मिला, ऐसा लग रहा था कि उसने खुद को गोली मारी है।