डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की बिल्डिंग शाखा अवैध निर्माण को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला न्यू जवाहर नगर मार्केट में बैंक के सामने अवैध रूप से इमारत बनाई गई, अब इसमें अवैध रूप से लिफ्ट भी लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इस अवैध इमारत की शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पहले अवैध रूप से इमारत बनाई गई, बाद में इसमें सड़क की तऱफ से अवैध रूप से लिफ्ट और सीढ़ियां बना दी गई। जिससे सरकार को भारी नुकसना हुआ है।
शिकायत के बाद निगम कमिश्नर ने एमटीपी बलविंदर सिंह और विजय कुमार को जांच के आदेश दिए थे। जांच में उक्त निर्माण अवैध पाया गया। जिसे निगम की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिया है। इंस्पैक्टर ने मौके पर काम भी रुकवा दिया था, लेकिन रातोंरात फिर से अवैध निर्माण कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
आरटीआई एक्टिविस्ट की अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में की है। जिसमें इस अवैध निर्माण को सील करने की मांग की गई है। उधर, एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि उक्त अवैध इमारत पर कार्रवाई के लिए एटीपी को आदेश दिए गए हैं। जिससे उक्त अवैध इमारत कभी भी सील हो सकती है।