Punjab News: युवा भाजपा की सेवा करने के लिए आगे आए और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने में दे अहम योगदान- परमिंदर बराड़

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव और पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़ ने आज भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को भाजपा की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाकर पंजाब को खुशहाल बनाने में अपना योगदान दे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि पंजाब और देश की खुशहाली के लिए जरूरी है कि देश और प्रदेश की सत्ता की सेवा करने की जिम्मेदारी भाजपा के पास हो। इसलिए युवा मोर्चा की सभी टीमें आज से ही पंजाब की आने वाली लोकल और लोकसभा के चुनावो की तैयारियों में जुट जाएं और अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उनके हर दुख-सुख में हमेशा शामिल रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। अगर प्रशासन उनकी बात न सुने तो धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज न करे। बराड़ ने कहा कि आगामी लोकसभा में 13 की 13 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में नौजवान अपनी अहम भूमिका निभाएं।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *