डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले दो दिनों में रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। सोमवार को जहां 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी थी, वहीं मंगलवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। 13.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बल्लूवाल सोनखेरी पंजाब में सबसे ठंडा रहा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वहीं दिन में शुष्क मौसम के कारण 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई लेकिन दिन का तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। गुरदासपुर में सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक पंजाब में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.2, लुधियाना 29.9, पटियाला 31.7, पठानकोट 31.6, फरीदकोट 30.0, गुरदासपुर 32.0, बरनाला 30.1, फतेहगढ़ साहिब 30.9, मुक्तसर साहिब में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि अमृतसर में न्यूनतम पारा 16.2, लुधियाना में 16.7, पटियाला में 16.1, पठानकोट में 15.2, बरनाला में 15.5, फरीदकोट में 17.8, फतेहगढ़ साहिब में 15.8, फिरोजपुर में 16.1, गुरदासपुर में 14.16, जालंधर में 16.13 और मुक्तसर में 16.10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।