Jalandhar News: जालंधर में भीषण हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में अभी अभी भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक जालंधर के विधिपुर फाटक के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है। हाईवे पर खड़े तेल के टैंकर में अमृतसर से आ रही गाड़ी जा टकराई। बताया जा रहा है कि अमृतसर की तरफ से आ रही गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाड़ी का बुरा हाल हो गया।

एक्सीडेंट में मौके पर ही चालक की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक को गाड़ी से निकलवाया गया। उन्होंने बताया कि हालात देखकर लग रहा है कि तेल का टैंकर किसी खराबी के कारण पहले ही खड़ा हुआ था।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *