Jalandhar News: डेंगू से मरे मासूम 10 साल के बच्चे व महिला की मौत के लिए पंजाब सरकार व जालंधर नगर निगम जिम्मेवार- अशोक सरीन हिक्की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महानगर मे दिनप्रतिदिन जानलेवा बन रहे डेंगू, चिकनगुनिया, पिलिया, टाइफायड जैसी बिमारियों को लेकर जालंधर भाजपा के महामंत्री व वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने पंजाब सरकार व नगर निगम जालंधर पर बढ़ा हमला बोला है।

वेस्ट विधानसभा के मॉडल हाऊस इलाके मे डेंगू की चपेट मे आए 10 वर्षीय मासूम लड़के की मृत्यु व कुछ दिन पहले उजाला नगर मे सीवरेज ब्लॉक के चलते खड़े गंदे पानी मे गिरकर मरी महिला की मौत के लिए नगर निगम जालंधर व पंजाब सरकार को जिम्मेवार बताया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अशोक सरीन ने बोला की बेहद दुःख से बोलना पढ़ रहा है कि नगर निगम जालंधर जिसके खिलाफ हर रोज गंदे पानी की सप्लाई, खराब सीवरेज टूटी सड़के एवं चारों तरफ कूड़े के ढेरों से गंदगी को लेकर अलग-अलग इलाकों के लोग धरने प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों को खराब व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए मांग पत्र दे रहे है। परंतु निगम अधिकारी शहर मे फैल रही बीमारियों से बन रहे जानलेवा माहौल की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा रहे।

जबकि जालंधर से पंजाब सरकार के निकाय मंत्री बलकार सिंह व लोकसभा सांसद सांसद सुशील रिंकु विधायक शीतल अंगुरल वेस्ट इलाके से आने वाले नेता सत्ता मे मस्त है। दूसरी तरफ वेस्ट विधानसभा इलाके मे नगर निगम जनता के लिए आफ़त बन रहा है। आप की पंजाब सरकार के प्रमुख नेताओ के इलाकों के लोग परेशानियों से त्रस्त होकर मर रहे है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सरीन ने अंत मे कहा भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों मे आम आदमी पार्टी के नेताओं के झूठे दावों के एवं धोखेबाजी को भाजपा कार्यकर्ता उजागर कर जनता को जागरूक करने की मुहिम चलाएगे। जिसको लेकर हर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। सरीन बोले जनता को हो रही असुविधा के खिलाफ जल्द पुतले फूक प्रदर्शन करने की योजना बना कर गूंगी बहरी भगवंत मान की पंजाब सरकार एवं उनके कुंबकरनी नींद मे सोए सांसद विधायकों को जगाया जाएगा।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *