डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को बड़ी खबर है। नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल ने कहा है कि जो भी व्यक्ति पार्षदी का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले नगर निगम से नो आब्जक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेनी पड़ेगी। इसके बाद नामांकन होगा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बगैर एनओसी के अगर नामांकन किया और बाद में पता चला कि संबंधित प्रत्याशी नगर निगम का बकाएदार है, तो उसका नामांकन रद्द हो सकता है। नगर निगम ने एनओसी जारी करने के लिए दो अफसरों की ड्यूटी भी लगा दी है। इच्छुक लोग आवनेदन देकर एनओसी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सैक्रेटरी अजय शर्मा और सुपरिंटैंडेंट राजीव ऋषि की ड्यूटी लगाई गई है।
आपको बता दें कि पार्षद चुनाव लड़ने से पहले नगर निगम से एनओसी हासिल करनी पड़ती है। ये एनओसी यानि नो आब्जक्शन सर्टिफिकेट इस बात की तस्दीक करता है कि संबंधित व्यक्ति बकाएदार नहीं है। इसमें पानी, सीवरेज, प्रापर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, बिल्डिंग संबंधित फीस समेत कई तरह की फीस शामिल होती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पंजाब सरकार नगर निगम चुनाव करवाने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए 10 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में नगर निगम का चुनाव करवाया जा सकता है।