Punjab Vigilance: जेई से 50,000 रुपए की उगाही करते दो फर्जी पत्रकार काबू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज दो प्राईवेट व्यक्तियों को तथाकथित पत्रकार होने का डर दिखाकर एक सरकारी कर्मचारी से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए अपने आप को मीडिया कर्मी बताने वाले दो मुलजिमों की पहचान अमृत पाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गाँव पथरेड़ी और जतिन्दर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जि़ला रूपनगर के रूप में हुई है। उक्त दोनों मुलजिमों को पी.एस.पी.सी.एल. के जूनियर इंजीनियर ( जे.ई.) सोम नाथ की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने आगे बताया कि उक्त जे.ई. ने एस.ए.एस. नगर हैडक्वाटर में विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) से सम्पर्क कर दोष लगाया कि अपने आप को पत्रकार बता रहे दो व्यक्तियों ने उससे 50,000 रुपए रिश्वत की माँग की है और रिश्वत न देने की सूरत में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी दी।

Punjab Vigilance: जेई से 50,000 रुपए की उगाही करते दो फर्जी पत्रकार काबू
पकड़े गए फर्जी पत्रकार

शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत, आर्थिक अपराध शाखा ने कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों तथाकथित पत्रकारों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1 थाना एस.ए.एस. नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मामले की आगे की जाँच करने, मुलजिमों के तरीके का पर्दाफाश करने और उनके तथाकथित सोशल मीडिया चैनल की जांच करने के लिए मुलजिमों का पुलिस रिमांड लेने के लिए उनको कल समर्थ अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *