डेली संवाद, चंडीगढ़। Stubble Burning In Punjab: पंजाब सरकार ने दावा किया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल राज्य में पराली जलाने के मामलों में 53 फीसदी की कमी आई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि इस साल 15 सितंबर से 24 अक्टूबर तक राज्य में पराली जलाने के 2,306 मामले दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 5,617 मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 और 21 में पराली जलाने के क्रमश: 14,805 और 6058 मामले दर्ज किए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पराली जलाने के मामलों की संख्या 2022 में 5798 मामलों से घटकर 2023 में 2704 हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
उन्होंने कहा कि पिछले साल 25 अक्टूबर तक पराली जलाने की मात्रा में इस साल 25 अक्टूबर तक 53 फीसदी की कमी आई है। खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपये की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत किसानों को सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य ने सितंबर में धान की कटाई के मौसम से पहले 24,000 मशीनों की खरीद को मंजूरी दी थी।