Uma Bharti: उमा भारती ने चुनाव से बनाई दूरी, हिमालय में करेंगी तपस्या, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, भोपाल। Uma Bharti: भाजपा के तेज तर्रार नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उमा भारती ने राजनीति से दूरी बनाते हुए चुनाव कैंपेन से पूरी तरह से हट गई हैं। खबर है कि वह अब हिमालय में तपस्या करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मध्य प्रदेश में 2003 में भाजपा को सत्ता के शिखर पर ले जाने वाली उमा भारती ने चुनाव प्रचार से पूरी तरह से दूरी बना ली है। वह शुक्रवार को हिमालय यात्रा पर निकल गई हैं। जानकारी के मुताबिक वे हिमालय में कुछ दिन रुककर तपस्या करेंगी। इस दौरान वे मंथन करेंगी।

जानकारी के मुताबिक उमा भारती कुछ दिन बद्रीनाथ और कुछ दिन केदारनाथ धाम में रहेंगी। इस दौरान आत्मचिंतन करेंगी कि 2003 में लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को ध्वस्त किया था, उनमें से कितने पूरे हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं। इसके साथ ही केंद्र में पहली जलशक्ति मंत्री रही हैं। उमा भारती ने नमामि गंगे प्रोजैक्ट के माध्यम से गंगा जी की सफाई अभियान भी शुरू किया था, जो अभी भी जारी है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *