Mukesh Ambani Death Threat: मुकेश अंबानी को ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मुंबई। Mukesh Ambani Death Threat: मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि यह ईमेल शुक्रवार रात 8:51 बजे प्राप्त हुआ। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि धमकी से संबंधित ईमेल शुक्रवार, 27 अक्टूबर को प्राप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मामला सामने आने के तुरंत बाद मुंबई की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। बता दे कि इससे पहले भी मुकेश अंबानी को पिछले साल जान से मारने की धमकी मिली थी। साथ ही अंबानी के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *