Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जमकर होगी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 28 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: भारत के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का एक और ताज़ा दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश की भविष्यवाणी की है। इस क्षेत्र में 21 अक्टूबर से शुरू हुए उत्तर-पूर्वी मानसून का प्रभाव पहले से ही देखा जा रहा है।

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान से संकेत मिला है कि अगले सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा गतिविधि सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है। इसके विपरीत, देश के बाकी हिस्सों में इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौसम रिपोर्ट के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मौसम विभाग के मुताबक मानसून अगले 48 घंटों (लगभग 2 दिन) में सक्रिय हो जाएगा। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खराब से बहुत खराब श्रेणी में और मुंबई में मध्यम श्रेणी में रहेगा। दक्षिण भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल समेत दक्षिण भारत में कई जगहों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *