Canada News: कनाडा में साजिश, पंजाब में चेतावनी, खुफिया एजैंसियां अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Canada news: कनाडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा के कई शहरों में खालिस्तानी मुहिम को बढ़ावा देने की साजिश रची जा रही है। माना जा रहा है कि कनाडा के कई गुरुद्वारों को इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे केंद्रीय खुफिया एजैंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह किया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों और करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। विदेश में छिपे आतंकी भी पंजाब में माहौल बिगाड़ने की लगातार फिराक में हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों ने कनाडा के उस शहर का भी जिक्र किया है, जहां आतंकी निज्जर की हाल ही में हत्या की गई थी। कनाडा के कुछ शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाते रहे हैं। एजेंसियों ने कहा कि उक्त शहरों में आतंकियों व खालिस्तान समर्थकों का आना-जाना लगा रहता है।

कुछ धार्मिक स्थलों की प्रबंधक समितियां भी इनकी मदद कर रही हैं। एजेंसियों ने ऐसे गुरुद्वारा प्रबंधकों की सूची भी तैयार की है। भारत में उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए इस सूची को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

खुफिया एजेंसियों की तरफ से यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस त्रूदो के खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में दिए गए बयान के बाद से सर्रे, ब्रैंपटन, वैंकूवर में भारत विरोधी प्रचार में तेजी आई है। एजेंसियों ने जानकारी दी है कि खालिस्तान की मुहिम को हवा देने के लिए कनाडा के कुछ शहरों में फिर रेफरेंडम कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी कनाडा में धर्म की आड़ लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। वहीं, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एक अधिकारी के अनुसार, कनाडा के आठ शहरों में आने-जाने वाले जिन खालिस्तानियों के नाम सामने आए हैं, उनके करीबियों की निगरानी शुरू की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *