डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: टमाटर के बाद अब प्याज के रेट आसमान छू रहे है। कुछ दिनों पहले टमाटर इतना महंगा हो गया था कि लोगों की रसोई से टमाटर ही गायब हो गया था लेकिन अब प्लाज के बढ़ते दामों के कारण रसोई से प्याज गायब होने लग पड़ा है।
लगातार बढ़ रही इस महंगाई की मार से लोगों की कमर टूट गई है। मंडियों में प्याज करीब 70 से 80 रुपए के करीब बेचे जा रहे है। बता दे कि पंजाब में त्योहारों के मद्देनजर प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। इस बढ़ते दामों के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बता दे कि सरकार ने लोगों को राहत देते हुए फैसला लिया है कि पंजाब की मंडियों में प्याज 25 रुपए प्रति किलो मिलेगा। इसकी शुरुआत सोमवार को जालंधर की मकसूदां मंडी से हुई है। केंद्र सरकार द्वारा नेशनल कोआपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन की तरफ से लोगों को राहत दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसमें यह राहत दी गई है कि अगर आप प्याज लेने जाते हो और वहां अपना आधार कार्ड दिखाते है तो आपको प्याज 25 रुपए प्रति किलो मिलेगा। इसको मतलब कि आधार कार्ड लाओ और सस्ता प्याज पाओ। बता दे कि एक आधार कार्ड पर प्रति व्यक्ति को अधिकतम चार किलो प्याज 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।
यह स्टाल मकसूदां सब्जी मंडी की फ्रूट मार्किट में बनी 75 नंबर दुकान के बाहर लगाया जाएगा। सुबह 9 बजे से रियायती दरों पर प्याज बेचा जाएगा। बता दे कि अक्टूबर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। पहले इसके दाम 55 रुपए थे लेकिन अब इसके दाम 70 से 80 रुपए के किलो पर पहुंच चुके है।