Immigration News: ट्रैवल एजैंट से 20 लाख रुपए की मांगी फिरौती, जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Spam Calls
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Immigration News: पंजाब (Punjab News)से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अमृतसर (Amritsar News) में एक इमीग्रेशन (Immigration) कंपनी के मालिक से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक अमृतसर में एसजी नाम से इमीग्रेशन काम काम करने वाले ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) से लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई है। ट्रैवल एजैंट की शिकायत पर रणजीत एवेन्यू पुलिस थाने में हरिके निवासी लखबीर सिंह लंडा (Lakhbir Singh Landa) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लखबीर सिंह लंडा एक कुख्यात आतंकवादी है, जो विदेश में रह रहा है।

ट्रैवल एजैंट साहिल शर्मा ने बताया कि वह एसजी के नाम से अपना आईलेट्स सेंटर चला रहा है। दोपहर उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp Call) आई और फोन करने वाले ने खुद को लखबीर सिंह लंडा बताया। उसने 20 लाख रुपए मांगे और न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस को दिए बयान में साहिल शर्मा ने कहा कि लखबीर सिंह लंडा ने फोन पर कहा कि तुम इमीग्रेशन का काम करते हो, इसलिए 20 लाख रुपए दो, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे।’ शिकायतकर्ता द्वारा तुरन्त पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *