UP News: मुख्यमंत्री ने अमेठी में दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े बेवरेज प्लांट का किया उद्घाटन

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 748 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, अमेठी। UP News: 2018 में पहले निवेशक सम्मेलन के वक्त जब दो लाख करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया, तो लोग हमारे निर्णय पर हंसते थे। देशभर के उद्यमी यूपी में निवेश के नाम से कतराते थे। मगर आज उत्तर प्रदेश में अबतक 38 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है।

उद्यमी केवल निवेश की गारंटी लें, पूंजी और उनकी सुरक्षा की गारंटी सरकार की होगी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े बेवरेज प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले सीएम योगी ने एसएलएमजी बेवरेज प्रा लि के प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट के विभिन्न वर्कशॉप में जाकर बॉटलिंग प्रॉसेस की कार्यप्रणाली को भी जाना।

यूपी देश में निवेश का सबसे अच्छा डेस्टिनेशन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये बॉटलिंग प्लांट प्रदेश सरकार के निवेश की उस पॉलिसी का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने निवेश, रोजगार और बेहतरीन औद्योगीक वातावरण देने के लिए प्रारंभ किया है। डबल इंजन की सरकार आने के बाद यूपी देश के अंदर निवेश के सबसे अच्छे डेस्टिनेशन के रूप पहचान बना रहा है। आज देश के अलग अलग हिस्से के उद्यमी यूपी में निवेश के लिए इच्छुक हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यूपी में निवेश और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की गई है। 2018 में हमें पौने पांच लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला था। ठीक पांच साल बाद इस साल फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए अबतक 38 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सरकार ने बहुत से रिफॉर्म किये। सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई गई। लैंड बैंक बनाने पड़े और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। यूपी में तेजी के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया गया। जब कानून व्यवस्था सुधरती है तो अर्थव्यवस्था पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव दिखने लगता हे।

अमेठी को निवेश का नया उपहार मिला : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना से अमेठी को निवेश का नया उपहार मिला है। दशकों पहले यहां औद्योगिक परिक्षेत्र चिह्नित हुआ था। मगर पहले की सरकारों के पास विकास का एजेंडा नहीं था। वो जातिवाद और परिवाद को बढ़ावा देते थे। सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करके सामाजिक वैमनस्यता में ही उनका ज्यादा समय खर्च होता था। मगर आज डेवलपमेंट का कोई ऐसा कार्य नहीं है जो डबल इंजन की सरकार ना कर रही हो। ये प्लांट निवेश और रोजगार का बड़ा स्रोत बनेगा। स्थानीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को यहां जोड़ा जाएगा। बहुत शीघ्र अमेठी में हजार करोड़ का एक और बड़ा निवेश आने जा रहा है।

निवेशकों के साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है राज्य सरकार : योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश का सबसे बड़ा निवेश मित्र प्लेटफॉर्म यूपी सरकार उपलब्ध करा रही है। जहां, 430 एनओसी केवल एक जगह आवेदन करने से प्राप्त हो जाएगी। राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ निवेशकों के साथ कार्य कर रही है। सीएम ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि निवेश की गारंटी आप लीजिए, पूंजी और आपकी सुरक्षा की गारंटी सरकार की होगी। मुख्यमंत्री ने बेवरेज प्लांट के लिए लधानी परिवार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

नेतृत्व में विजन हो तो असंभव भी संभव बन जाता है : स्मृति ईरानी

वहीं अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर नियत साफ हो और नेतृत्व में विजन हो तो असंभव भी इस धरा पर संभव हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आज का ये प्लांट इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।

साउथ वेस्ट एशिया में कोको कोला का सबसे बड़ा बॉटलर है लधानी ग्रुप

लधानी ग्रुप के विवेक लधानी ने बताया कि एसएलएमजी बेवरेज प्रा लि, साउथ वेस्ट एशिया में कोको कोला का सबसे बड़ा बॉटलर है। ग्रुप की ओर से यूपी में 2 हजार करोड़ का निवेश इस वर्ष किया गया है। उनका ग्रुप हॉस्पिटैलिटी, रियल स्टेट और पैकेजिंग में भी कार्य करता है। प्रतिदिन 9 हजार चैनल पार्टनर के माध्यम से साढ़े 8 लाख दुकानों तक पेय पदार्थ पहुंचाने का कार्य उनका ग्रुप करता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण, एमएलसी शैलेन्द्र सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, कोका कोला की वाइस प्रेसिडेंट पीआर दिव्या राणा, लधानी ग्रुप के सदस्यगण उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *