Water Chestnut Benefits: पौष्टिक गुणों से भरपूर सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 30 Oct 2023

नई दिल्ली । Water Chestnut Benefits: देश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। इस मौसम में तरह-तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं हेल्दी फलों में शामिल है सिंघाड़ा। व्रत के दौरान लोग इस फल को खूब खाते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। कई लोग इस फल को उबाल कर भी खाते हैं। इस फल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैंगनींज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, सिंघाड़ा खाने के फायदे।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सिंघाड़ा आपकी मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह फल फाइबर और पानी का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। ऐसे में यह वजन कम करने का शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद

पोटैशियम से भरपूर सिंघाड़ा हाई बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में सिंघाड़ा जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करने में मदद करता है, इसलिए आप सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े का आनंद जरूर लें, जिससे स्ट्रोक और हाई बीपी का जोखिम कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

पानी से भरपूर यह फल पाचन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। सिंघाड़ा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन के लिए मददगार होता है। इस फल को खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है, जिससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में इस फल को जरूर शामिल करें। इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई तरह के गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यह फल पुरानी बीमारियों से भी बचाता है।

बालों को स्वस्थ रखता है

सिंघाड़ा खाने से बालों को भी मजबूती मिलती है। इसमें पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे अच्छी सेहत के साथ बालों की जड़ों को भी मजबूती मिलती है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *