Papaya leaves Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पपीते के पत्तियों का जूस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 469 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Papaya leaves Benefits: पपीता एक फल होने के साथ-साथ अपने आप में एक संपूर्ण औषधि भी है। इसका फल हो या फिर पत्तियां सभी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फाइबर युक्त पपीते की पत्तियों का जूस न केवल आपके ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कब्ज के लिए इसके पत्तियों का जूस तो रामबाण है, इसे पीने से हमारी आंत एकदम साफ हो जाती है। इतना ही नहीं डेंगू बुखार में भी इसका जूस बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। टाइफाइड में अक्सर मरीजों के प्लेटलेट्स डाउन हो जातें हैं, ऐसे में इसकी पत्तियों के जूस को पीने से मरीज का प्लेटलेट्स बहुत ही जल्दी रिकवर होने लगता है। आइए जानते हैं पपीते की पत्तियों के जूस के फायदे

पपीते के पत्तियों के जूस को पीने के फायदे

  • इसके जूस का सेवन कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है, इसलिए इसका लम्बे समय तक सेवन हमारे शरीर पर अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है, इसलिए इसका सेवन सीमित समय तक ही करना चाहिए।
  • इसमें हाई लेबल में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के हमारे शरीर के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है।

डेंगू बुखार के लिए रामबाण और प्लेटलेट्स करें बराबर

मच्छरों के काटने से होने वाले डेंगू बुखार में इसके जूस का खाली पेट सेवन बुखार में होने वाले थकान,सिर दर्द,मतली और स्किन पर पड़ने वाले चकत्ते से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। ऐसे में अगर प्लेटलेट्स डाउन हो जाए, तो इसका जूस तुरंत राहत दिलाता है।

पाचन तंत्र करे मजबूत

दस दिन तक फाइबर युक्त पपीते के जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आंतों की भी अच्छे से सफाई कर देता है। जिससे पेशेंट के भूख न लगने की समस्या समाप्त हो जाती है और पेशेंट ऊर्जावान महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

एंटीऑक्सीडेंट युक्त पपीते की पत्तियों के जूस के सेवन से बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और इनमें ग्रोथ भी होने लगती है।

सूजन कम करने में सहायक

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीते के पत्तियों का जूस पीने से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन कम होने में मदद मिलती है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाए

इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए पपीते के पत्तियों का जूस सुबह खाली पेट पीना हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसे कम ही मात्रा में पिएं। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीने से सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *