Science Of Music: संगीत सुनने से क्यों मिलता है सुकून और क्या है इसके फ़ायदे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 553 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Science Of Music: संगीत यानी खूबसूरत धुन जो आपके कानों पर पड़ते ही एक सुकून का अहसास देती है। यह सुरों के मेल से बना एक ऐसा हुनर है जो हमारे दिल और दिमाग पर अपना सुंदर प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि संगीत में आखिर ऐसा क्या है जिससे दिमाग को इससे सुकून मिलता है? तो आइए नजर डालते हैं संगीत और इसके पीछे जुड़े कुछ वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एक शोध में पाया गया कि दिमाग में नेचुरल रिवॉर्ड सर्किट होते हैं जो संगीत, खाना, पैसा आदि जैसे रिवॉर्ड को संचालित करके साकारात्मक परिणाम देते हैं। दिमाग का जो ऑडिटरी रीजन है यानी सुनने की क्षमता को संचालित करने वाला हिस्सा उसका संबंध दिमाग के रिवार्ड सर्किट से पाया गया है।

खुशी या दुख वाले गाने सुन कर दिमाग उसी प्रकार के चेहरे के भाव बनाता है। फिर हम भी वैसा ही महसूस भी करने लगते हैं। एक शोध में ये भी पाया गया है कि वे बच्चे जिन्हें 3 साल या उससे अधिक किसी वाद्य यंत्र की शिक्षा दी जाती है उनकी फाइन मोटर स्किल अन्य बच्चों की तुलना में बेहतर होती है।

थकान दूर करता है संगीत

एक अन्य शोध में ये भी पाया गया कि शांति में ड्राइव या एक्सरसाइज करने की तुलना में जब हम संगीत चला कर ये काम करते हैं तो हम बिना थके अधिक समय तक ड्राइविंग और एक्सरसाइज का आनंद लेते हैं।

संगीत हमारे दिमाग को अपनी तरफ आकर्षित करता है जिससे थकान के सिग्नल के ऊपर आनंद के सिग्नल हावी हो जाते हैं। इसलिए संगीत सुनते हुए हमें देर तक थकाऊ काम करने पर भी थकान महसूस नहीं होती है।

2012 में हुए एक अन्य शोध में पाया गया कि वे साइक्लिस्ट जो शांति से साइकिल चला रहे थे उनकी तुलना में संगीत सुन कर साइकिल चलाने वाले को 7% कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी।

संगीत और विज्ञान

इन सभी वैज्ञानिक आधार पर यह साबित होता है कि संगीत और विज्ञान के तार निश्चित रूप से जुड़े हुए हैं। इसलिए हमें संगीत के फायदों का उपयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं संगीत के फायदे।

क्या हैं संगीत सुनने के फायदे?

  • संगीत आपकी हृदयगति को ठीक करता है।
  • संगीत से आप फोकस कर पाते हैं और अपना काम ढंग से कर पाते हैं।
  • गहरी चोट लगने के बावजूद संगीत पुरानी यादें दिलाने की ताकत रखता है।
  • संगीत आपके मूड स्विंग को ठीक करता है।
  • संगीत से तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है।

संगीत को बनाएं डेली रुटीन का हिस्सा

इस तरह संगीत सुनने की सुंदर आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपनी पसंद के हिसाब से ऐसा संगीत सुनें जिससे आपकी कार्य क्षमता बढ़े और आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सुनने के साथ आप गाने गा कर भी अपने दिल और दिमाग को खुश रख सकते हैं। आजकल कई प्रकार के एप भी उपलब्ध हैं जहां आप अपने गाने खुद गा कर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे आपको खुशी और संतुष्टि मिलती है। साथ ही आप जीवन के अन्य काम भी एक नई ऊर्जा से करते हैं।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *