Canada News: कनाडा से NRI’s को भारत आना होगा मुश्किल, सरकार ने लिए कड़े फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Canada News: कनाडाई नागरिकों के लिए भारत सरकार ने में वीजा प्रावधान को सख्त कर दिया है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद उपजे विवाद को लेकर भारत ने कनाडा के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है।

भारत सरकार ने यह कदम उस वक्त उठाया है, जब ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SJF) की भारत विरोधी गतिविधियां जारी हैं। इसी बीच भारत ने कनाडा के नागरिकों की 9 श्रेणियों के वीजा पर प्रतिबंध लगा रखा है। इनमें ई-वीजा और ट्रांजिट वीजा भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इनके अलावा पर्वतारोहण, मिशनरी, पत्रकार, पर्यटन, रोजगार, छात्र और फिल्म वीजा पर अभी भी प्रतिबंध है। इसलिए इन श्रेणियों के कनाडाई लोगों की भारत में एंट्री संभव नहीं है। आपको बता दें कि 21 सितम्बर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी थी। हालांकि बीते गुरुवार को सेवाएं बहाल कर दी गई लेकिन भारत की यात्रा के लिए नौ श्रेणियों में बीजा जारी करना अभी भी निलंबित है।

भारत सरकार ने अभी केवल प्रवेश, व्यवसाय, चिकित्सा और सम्मेलन वीजा ही जारी किए जा रहे हैं। कनाडाई सरकार ने अपने अपडेट में कहा कि इसकी जानकारी भारतीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है। ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि केवल उक्त 4 श्रेणियाँ को फिर से शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि वह टोरंटो और वैंकूवर में महावाणिज्य दूतावासों के साथ सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से वीजा सेवाओं को निलंबित करने के लिए बाध्य था। इसमें कहा गया था कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा और इस संबंध में कुछ हालिया कनाडाई उपायों को ध्यान में रखते हुए 4 श्रेणियों में वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। आगे के निर्णय स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर सूचित किए जाएंगे।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *