Punjab News: मुख्यमंत्री के दख़ल से ‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ का धरना खत्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/एसएएस नगर। Punjab News: ‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज उनको मिलने आए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की हाजिऱी में अपना मोहाली धरना ख़त्म करने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग पंजाब के डायरैक्टोरेट (पुराने डी.सी. दफ्तर, फेज-1, मोहाली) के बाहर 195 दिनों से चले आ रहे धरने के नेताओं ने मंत्री बलकार सिंह को इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक तय करने के लिए माँग पत्र सौंपा।

मंत्री बलकार सिंह ने प्रधान प्रोफ़ैसर हरनेक सिंह समेत मोर्चे के नेताओं को उनके माँग पत्र पर बनती कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनको नेताओं के साथ मुलाकात करके उनके मामलों में मेरिट के आधार पर इन्साफ देने का आश्वासन देने के लिए कहा है।

सरकार कानून के अनुसार कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह माँग पत्र 12 माँगों पर आधारित है, जिस पर जल्द ही पक्का मोर्चे के नेताओं को बुलाकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार कानून के अनुसार कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

स्थानीय निकाय मंत्री ने भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पंजाबी के हितों की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पहले डेढ़ साल के कार्यकाल में मेरिट के आधार पर लगभग 40,000 नौकरियों देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है।

उन्होंने मोर्चे के नेताओं को आरक्षण का दुरुपयोग करने वालों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही के साथ-साथ भविष्य में ऐसी मुश्किल न बने, इसके लिए भी स्थायी समाधान ढूँढने का आश्वासन दिया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *