डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की एक महिला की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की एक विवाहिता की लंदन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मृतक पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान महक शर्मा के रूप में हुई है। महक शर्मा की लंदन में उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महक की उम्र 19 साल बताई जा रही है। बेटी की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बताया जा रहा है कि महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को गुरदासपुर के न्यू संत नगर निवासी ललित कुमार के बेटे साहिल शर्मा के साथ हुई थी। महक के घर वालों ने बताया कि वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे बाद में उन्हें लंदन से फोन आया कि उनकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

वहीं लंदन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल 23 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। इस घटना का जो भी आरोपी होगा उसको जल्द ही गिरफ्तार कर उसे उसके किए की सजा दी जाएगी।
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…






