IAS Officers: लिफ्ट में महिला के साथ IAS अफसर की शर्मनाक करतूत, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, नोएडा। IAS Officers: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News) से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा की एक सोसाइटी की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। वीडियो में रिटायर्ड IAS अफसर और एक महिला की शर्मनाक करतूत सामने आई है। महिला और IAS अफसर की ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में फैल गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह सब कांड सोसाइटी की लिफ्ट में हुआ है। नोएडा की Parx Laureate सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर विवाद होने पर रिटायर्ड IAS ने महिला को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े जिसका एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आय़ा है। इतना ही नहीं इसके बाद महिला ने भी अपने पति को बुलाकर IAS ऑफिसर को पिटवाया।

https://twitter.com/Uncle_Chaudhary/status/1719203619801874583?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1719203619801874583%7Ctwgr%5Ef3fe6ccb72b934071910cab0044beb7d4a13949a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fparx-laureate-society-noida–retired-ias-officer-slapped-a-woman-1897815

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी लेकिन रिटायर्ट IAS इसका विरोध कर रहे थे और इस बीच दोनों में गहमागहमी हो गई और इस दौरान आईएएस ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला, महिला ने उनसे फोन छीन लिया और बात बिगड़ गई जिसके बाद रिटायर्ड आईएएस ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद उस महिला का पति भी वहां आया और फिर महिला अपने पति के साथ मिलकर रिटायर्ड आईएएस को थप्पड़ मारने लगे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-39 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *