Viral News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी पत्नी, पति ने भरी पंचायत में खुद पत्नी को किया विदा

Daily Samvad
3 Min Read
affair
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 394 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Viral News: पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के आने के बाद पूरा परिवार किस तरह टूट जाता है, इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में देखने को मिला है। यहां एक प्रेम संबंध में पत्नी की प्रेमी के साथ जाने की जिद से तंग आकर पति ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।

दरअसल, पत्नी लगातार पति पर दबाव बना रही थी। वह अपनी प्रेमिका के प्यार में इस कदर डूबी हुई थी कि उसे अपने साथ न जाने देने पर खतरनाक कदम उठाने की बात भी करने लग पड़ी। जिससे की परेशान होकर पति को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। इसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दरअसल, जिले के एक गांव के युवक की शादी करीब 5 साल पहले एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच दोनों के एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ, जिसमें बेटे की उम्र चार साल और बेटी की उम्र ढाई साल है। हालाँकि, घर की स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी। इसके चलते पति गांव से बाहर काम करने चला गया।

पति के घर से बाहर रहने पर पत्नी को गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी पति को हुई तो वह तुरंत गांव पहुंच गया। जानकारी के बाद 28 अक्टूबर को पंचायत बुलाई गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

ग्राम प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी को भी बुलाया गया। इसी बातचीत के दौरान गुस्साए प्रेमी ने पति को थप्पड़ मार दिया और शादीशुदा प्रेमिका को अपने साथ ले गया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। थाने में रात भर पंचायत चलती रही, जिसमें महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

इसके साथ ही उसने थाने के अंदर जहर खाकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद आखिरकार पति ने उसे प्रेमी के साथ थाने से भगा दिया। उसकी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई तो वह बच्चों को लेकर अपने घर आ गया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *