Jalandhar News: दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, भारत नगर में एक और ट्यूबवेल चालू, पानी की किल्लत खत्म, MLA रमन अरोड़ा ने गुरुद्वारा साहिब और मंदिर में की 8 AC की सेवा, लोगों ने किया धन्यवाद

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके में वार्ड-16 के भारत नगर में रविवार को विधायक रमन अरोड़ा और दीनानाथ प्रधान ने गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब जी में मत्था टेका और हाल के लिए 6 एसी की सेवा की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विधायक रमन अरोड़ा और दीनानाथ प्रधान को सिरोपा भेंटकर स्वागत किया।

भारत नगर के गुरुद्वारा साहिब में विधायक रमन अरोड़ा के साथ दीनानाथ प्रधान व अन्य
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इससे पहले विधायक रमन अरोड़ा ने भारत नगर में कमल विहार रेलवे फाटक के पास लगे नए ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। विधायक रमन अरोड़ा ने नए ट्यूबवेल का सीनियर सिटीजन के हाथों शुभारंभ करवाते हुए कहा कि पिछले कई सालों से इस इलाके में पेयजल की समस्या थी। दीनानाथ प्रधान ने इलाके में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए मांग की थी, जो आज पूरा हो गया है।

दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत नगर का लगातार विस्तार हुआ है। पहले एक ही ट्यूबवेल था, जिससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। विधायक रमन अरोड़ा के समक्ष ट्यूबवेल की मांग रखी। उन्होंने दो ट्यूबवेल भारत नगर के लोगों के लिए दिया। आज दूसरा ट्यूबवेल भी चालू हो गया है, जिससे अब लोगों को पेयजल की कोई किल्लत नहीं रहेगी।

भारत नगर में ट्यूबवेल का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा के साथ दीनानाथ प्रधान व अन्य
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा का इस बात का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब जी के लंगर में लगने वाले 6 एसी की सेवा की, इसके साथ ही भारत नगर में ही लक्ष्मी नारायण मंदिर के लंगर हाल में 2 एसी की सेवा की गई है। उन्होंने भारत नगर के लोगों की तरफ से विधायक का धन्यवाद किया।

भारत नगर के गुरुद्वारा साहिब में विधायक रमन अरोड़ा के साथ दीनानाथ प्रधान व अन्य

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *