Travel Agent Vinay Hari: जालंधर के ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज न हुई तो सड़क पर उतरेंगे लोग, जाने मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Travel Agent Vinay Hari: भगवान वाल्मीकि जी महाराज की तस्वीर से छेड़खानी करने को लेकर जालंधर के ट्रैवल एजेंट विनय हरि के खिलाफ फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसाइटी ने मोर्चा खोल दिया है। सोसाइटी के सदस्यों ने डीसीपी से शिकायत की है और विनय हरि पर एफआईआर दर्ज करने की मांग है।

DCP को शिकायत देते फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसाइटी के सदस्य
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

ट्रैवल एजैंट विनय हरि ने भगवान वाल्मीकि जी महाराज की तस्वीर से छेड़छाड़ की है। विनय हरि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भगवान श्री राम जी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर क्रॉप करके नीचे चरणों में छोटी करके लगा दी। जिससे वाल्मीकि समाज खासा नाराज है।

फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसाइटी के प्रधान मनीष गिल ने कहा कि जिस तरह से ट्रैवल एजेंट विनय हरि ने भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर छोटी करके नीचे लगाई है, यह उनकी वाल्मीकि समाज को नीचा दिखाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं इससे आहत हुई है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर विनय हरि की शिकायत पुलिस अधिकारियों को की है।

जालंधर में बीएमसी चौक के पास स्थित विनय हरि का दफ्तर
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों और फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसाइटी ने कहा कि उन्होंने विनय हरि की शिकायत DCP से की गई है। यदि पुलिस ने तुरंत विनय हरि के खिलाफ एक्शन लेकर केस दर्ज कर गिरफ्तार न किया तो उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ सकता है। उधर, पुलिस में शिकायत के बाद विनय हरि ने अपने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *