Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम में 100 मेडल का आंकड़ा किया पार, PM मोदी ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हांगझोउ। Asian Games 2023: एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने इतिहास रचते हुए 100 मेडल का आंकड़ा पार लिया है। भारत इस समय अंक तालिका में 100 मेडल के साथ चौथे स्‍थान पर जमा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्‍स 2023 में 100 मेडल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही कहा कि वो 10 अक्‍टूबर को एशियन गेम्‍स में हिस्‍सा लेने वाले एथलीट्स से मुलाकात करेंगे। खिलाड़ियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिये जब महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को शनिवार को रोमांचक फाइनल में 26.25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है। पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था। उसकी खिताबी जीत के साथ ही भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में पदकों का तिहरा अंक छुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘ हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया । मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *