Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, BJP ज्वाइन करने की चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब में अकाली दल लगातार टूट रहा है। आज अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ दिया। उन्होंने अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल पर भेदभाव का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक फरीदकोट जिले के सीनियर उप-प्रधान विजय छाबड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंधी जानकारी खुद विजय छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनके इस्तीफा देने की पोस्ट के बाद से ही चर्चा चल रही है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बदा दें विजय छाबड़ा 2021 में भाजपा के जिला प्रधान पद से इस्तीफा देकर अकाली दल में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है उस समय उन्होंने भाजपा पर लापरवाही के आरोप लगाए और अब यही आरोपी अकाली दल पर लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस समय वह अकाली दल के सीनियर उप प्रधान के पद पर कार्यरत थे। यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी द्वारा पिछले महीने फरीदकोट शहरी प्रधान पद पर सतीश ग्रोवर को नियुक्त करने पर विजय छाबड़ा नाराज चल रहे थे।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *