डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाबीयों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक का नाम करणवीर सिंह जोकि 23 साल का था। बताया जा रहा है कि करणवीर सिंह की मौत हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई है। हार्ट अटैक के कारण करणवीर की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक इस समय टोरंटो में रहता था और वहीं काम करता था। बताया जा रहा है कि करणवीर सिंह चार साल पहले कनाडा में पढ़ाई के लिए गया था। करणवीर की पढ़ाई अब खत्म हो चुकी थी और अब वह वहां पर काम करता था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
वहीं मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक करणवीर सिंह के पिता की मौत साल 2010 में सड़क हादसे के दौरान हो गई थी जिसके बाद करणवीर और उसकी बहन का पालन पोषण उसकी मां और चाचा द्वारा किया गया।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









