डेली संवाद, बलटाना। Firing News: इस समय की बड़ी खबर जीरकपुर के बलटाना से सामने आ रही है। खबर है कि बलटाना में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गयी है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के बलटाना में कुछ युवकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार 8-10 हमलावरों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
बताया जा रहा है कि हमलावर कबाड़ी की दुकान में बैठे नौजवान पर फायरिंग करने आए थे। इस हमले की सी.सी.टी.वी. सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









