डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने जिला विकास योजना तैयार करने के उद्देश्य से आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार लोक हितैषी फैसले ले रही है ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने जिले के सभी हलकों के विकास कार्यों के लिए फंड जारी करना है, जिसे क्रमबद्ध तरीके से खर्च करने के लिए जिला स्तरीय योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तहत आज फिल्लौर हलके की योजना की तैयारी को लेकर हलके के बीडीपीओ दफ़्तर में दूसरी बैठक की गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इस बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्हें अपने-अपने विभाग से संबंधित योजना तैयार कर जिला योजना समिति को सौंपने को कहा गया है।
इस मौके पर फिल्लौर के प्रभारी प्रिंसीपल प्रेम कुमार, जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीवन क्लेयर, मार्केट कमेटी के दोनों चेयरमैन रोशन लाल, प्रदीप दुग्गल और ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









