Jalandhar News: जालंधर की 66 फुटी रोड पर इन दुकानों को मत खरीदना, नहीं तो निगम की डिच ढहा देगी, डेढ़ साल पहले मेयर ने रुकवाया था काम, अब फिर से पड़ गए लैंटर, देखें तस्वीरें और अवैध दुकानों से रहें दूर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में 66 फुटी रोड पर जिन 20 दुकानों को अवैध बताते हुए डेढ़ साल पहले मेयर रहे जगदीश राजा और कमिश्नर ने काम रुकवा दिया था, वहां आज फिर से लैंटर डाल दिया गया। इन 20 दुकानों में से करीब 7 दुकानों पर लैंटर डाल दिया गया। जिससे इसकी शिकायत फिर से नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।

जालंधर के 66 फुटी रोड पर बन रही दुकानें, जिसका डेढ़ साल पहले मेयर ने काम रुकवा दिया था

जालंधर में 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल से पहले मेन रोड पर करीब डेढ़ साल पहले 20 दुकानों की नींव भरकर रातोंरात पिलर खड़े कर दिए गए थे। शिकायत के बाद मेयर रहे जगदीश राजा औऱ तत्कालीन निगम अफसर ने काम रुकवा दिया था। इसके बाद इन दुकानों का काम बंद हो गया। पिलर वैसे के वैसे खड़े रह गए थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

करीब डेढ़ साल बाद फिर से इन दुकानों के बाकी पिलर तैयार कर दिए। यही नहीं रातोंरात इनके लैंटर भी पड़ गए। करीब 7 दुकानों के लैंटर पड़ गए हैं। इसके साथ ही इन दुकानों की ऊपरी मंजिल बनाने के लिए भी पिलर खड़े किए जा रहे हैं। इन दुकानों में एक दुकान के बाहर White House प्रापर्टी का बोर्ड लगाया गया है।

जालंधर के 66 फुटी रोड पर बन रही दुकानें, जिसका डेढ़ साल पहले मेयर ने काम रुकवा दिया था

इस संबंध में जब नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है। अधिकारी ने बताया कि कल सुबह इसकी जांच के लिए इंस्पैक्टर मौके पर भेजेंगे। आपको बता दें कि नगर निगम में जब से अधिकारियों का राज हुआ है, तब से शहर में एक के बाद कई अवैध कालोनियां और कामर्शियल माल व दुकानें बनती जा रही हैं। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।

जालंधर के 66 फुटी रोड पर बन रही दुकानें, जिसका डेढ़ साल पहले मेयर ने काम रुकवा दिया था
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वहीं, इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और नगर निगम के कमिश्नर को मेल के जरिए शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सरेआम सरकार को चूना लगाया जा रहा है, लेकिन निगम अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, निगम कमिश्नर ने कहा है कि कल इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी।

निकाय विभाग से की गई दुकानों की शिकायत

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *