डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माण करवाने में जेडीए ने नगर निगम के अधिकारियों को पीछे छोड़ दिया है। जेडीए व पुडा के अधिकारियों की मिलीभगत से वडाला इलाके की कालोनियों में बड़ी बड़ी कोठियां बगैर नक्शे के बनाई जा रही है। यही नहीं, बिल्डर्स ने अफसरों के साथ सैटिंग कर करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगाया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने जेडीए की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा को शिकायत करते हुए कहा है कि वडाला रायल कालोनी में अवैध रूप से बिल्डर्स द्वारा 100 से ज्यादा कोठियां बनाई जा रही है। इन कोठियों का नक्शा पास नहीं करवाया गया है। न ही इसे लेकर किसी तरह की एनओसी ली गई है।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि वडाला रायल कालोनी में पिछले कई महीने से अवैध रूप से कोठियां बनाई जा रही है। इसकी शिकायत पहले भी निचले स्तर के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आज उक्त कालोनी में एक साथ कई कोठियां बनाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
आपको बता दें कि इस इलाके में कई कालोनियों में नाजायज तरीके से कोठियां और मकान व फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत के बाद पिछले महीने कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन बिल्डर्स ने फिर से अवैध तरीके से कोठियां और मकान बनाने की शुरूआत कर दी है। इससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत









