डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने 12 अक्टूबर तक उत्तर पूर्व, पूर्व, दक्षिण और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु में 11 अक्टूबर तक गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 10 अक्टूबर तक और केरल में 12 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर के बाद दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर भारत और द्वीपों पर 2 दिनों की बारिश की भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आईएमडी ने इस अवधि के दौरान पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार तक भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं बता दे कि कल जालंधर में मौसम ने अचानक रात को करवट ली।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
तेज हवाओं व बारिश ने मौसम में और ठंडक ला दी। पूरे शहर में मेघ झमाझम बरसे तो कहीं हल्की बारिश हुई, जिस कारण कि हर तरफ मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। रात को हल्की बूंदाबांदी के बाद एक दम से तेज बारिश शुरू हो गई जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









