Shubman Gill: शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी, जाने क्या क्रिकेटर 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे मैच

Daily Samvad
2 Min Read
Cricketer Shubman Gill
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Shubman Gill: डेंगू से पीड़ित भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनका 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू हो गया और वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल को प्लेटलेट्स कम होने के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से शुबमन गिल पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में गिल के खेलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। गिल की गैरमौजूदगी में इशान किशन रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बीसीसीआई ने मंगलवार को शुभमन गिल की सेहत पर अपडेट जारी किया। हेल्थ अपडेट में बताया गया कि शुभमन गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं गए और वह चेन्नई में रहकर अपना इलाज कराएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को शुभमन गिल के प्लेटलेट्स कम हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *